लगभग पिछ्ले डेढ़ साल से अमेरिकी साम्राज्यवादियों की शह पर फिलिस्तीनी जनता पर इजराइली शासकों द्वारा जनसंहार जारी है। 22 जून की सुबह अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने सीधे संप्रभुता सम्पन्न ईरान पर हमला कर इस युद्ध के और बढ़ने का खतरा पैदा कर दिया है। इस हमले से पहले से ही पश्चिम एशिया के सीरिया, यमन, लेबनान, जॉर्डन जैसे देश भी युद्ध की चपेट में हैं। अब इसके और फैलाव का खतरा है।
