Pages

11 May 2023

ब्रज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करो!


भाजपा सरकार यौन शोषण के आरोपी को बचाना बंद करो!

       'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ' का नारा देने वालों से आज देश की बेटियां न्याय की गुहार लगा रही हैं। लेकिन इस पर प्रधानमंत्री और अन्य तमाम नेताओं की चुप्पी यही साबित कर रही है कि इस देश में अब न्याय गुहार लगा के नहीं बल्कि लड़ के ही लिए जा सकता है।

       भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों के खिलाफ जंतर मंतर पर एक बार फिर आंदोलन खड़ा हो गया है लेकिन पूरी भाजपा सरकार ब्रजभूषण के बचाव में आ गयी है। यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद भी ब्रजभूषण की गिरफ़्तारी अभी तक नहीं हुई है। एक देश दो क़ानून वाली स्थिति देश में साफ नजर आने लगी है। आंदोलन का पुलिस द्वारा किया गया बर्बर दमन सरकार के यौन उत्पीड़न के आरोपी के साथ बेशर्मी से खड़े होने का नमूना है।


     परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) आंदोलनकारी महिला कुश्ती खिलाड़ियों का पुरजोर समर्थन करता है और ब्रजभूषण जैसे अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित करवाई की मांग करता है।

क्रांतिकारी अभिवादन के साथ
परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास)

No comments:

Post a Comment