Pages

8 September 2025

नेपाल के संघर्ष को हमारा सलाम!


     परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) नेपाल में हो रहे Gen Z के आंदोलन के साथ सम्पूर्ण एकता व्यक्त करते हैं। यह संघर्ष भ्रष्टाचार, सोशल मीडिया प्रतिबंध और राजनीतिक दमन के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है।

     नेपाल सरकार ने 4 सितंबर, 2025 को 26 प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स (जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, X आदि) पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसे युवाओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना। 8 सितंबर, 2025 को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। जो जल्दी ही भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान में बदल गए।


     पुलिस और सेना ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस, रबर बुलेट, वाटर कैनन और गोली का उपयोग किया, जिससे कम से कम 16 से 19 लोग मारे गए और 150 से अधिक लोग घायल हुए।

     प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आवाज़ उठा रहे थे लेकिन सरकार की दमनकारी नीति ने प्रदर्शन में हिंसा फैलाई। यह आंदोलन सिर्फ नेपाल का नहीं है। पिछले कुछ समय में श्रीलंका और बांग्लादेश में हुए इंसाफ, रोज़गार, मंहगाई और एक बेहतर व्यवस्था के लिए संघर्षरत युवाओं के आंदोलनों की तरह यह भी पूंजीवादी लोकतंत्र की या कहें सरमायेदार के हितों के लिए काम कर रही दुनिया की तमाम सरकारों और व्यवस्थाओं के खिलाफ देश-दुनिया में उठ रहे जन सैलाब का एक और उदाहरण है। इस जन सैलाब को हमारा इंकलाबी सलाम।

क्रांतिकारी अभिवादन के साथ
परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास)

2 comments:

  1. इंकलाब जिंदाबाद!

    ReplyDelete
  2. नेपाली छात्रों का बहादुराना संघर्ष जिंदाबाद!

    ReplyDelete