14 August 2016

दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर फूटा जनाक्रोश

        गुजरात के सोमनाथ गीर जिले के ऊना में चमड़ा उद्योग से जुड़े चार दलितों की निर्मम पिटाई और फिर तीन घंटे तक पीटते हुए गांव में घुमाने की घटना से पैदा हुआ आक्रोश देश भर में फैल गया है। इस घटना ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात और उनके अपने को दलित-महादलित के दावों की भी पोल खोल दी है।