28 September 2025

लद्दाख में जनता के आंदोलन का दमन बंद करो!


    बीते दिन उत्तराखंड से लेकर लद्दाख तक छात्र-युवाओं के संघर्ष के नाम रहे हैं। लद्दाख की जनता अपने जनवादी अधिकारों के लिए, युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।

    एक साल से भी अधिक समय से लद्दाख की आवाम पूर्ण राज्य के दर्जे, रोजगार और अपनी क्षेत्रीय अस्मिता बचाने के लिए आवाज उठा रही है। लेकिन, फासीवादी भाजपा की सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया। इसके बदले में उन्होंने लगातार शांतिपूर्ण आंदोलन को उकसाने का काम किया।


    पिछले सोमवार को लद्दाख में हो रहे प्रदर्शन पर हमला कर, सरकार ने खुद ही इस आंदोलन को हिंसक बनाने का काम किया है। लद्दाख में जिन युवाओं का खून बहा है, उसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार की है।

    हम लद्दाख की संघर्षरत जनता को सलाम पेश करते हुए, उनके आंदोलन और उनकी मांगों के साथ एकजुटता पेश करते हैं। सरकार आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके आंदोलन का दमन करना बंद करे। हम सोनम वांगचुंग की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध करते हैं और उनकी रिहाई की मांग करते हैं।

क्रांतिकारी अभिवादन के साथ
परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास)

No comments:

Post a Comment