इंकलाब ज़िन्दाबाद! समाजवाद ज़िन्दाबाद!!
8
मार्च अन्तर्राष्ट्रीय कामगार महिला दिवस के अवसर पर
पुरूष प्रधान मूल्य-मान्यताओं और नारी
विरोधी उपभोक्तावादी संस्कृति पर धावा बोलो!
अंतर्राष्ट्रीय कामगार महिला दिवस की
क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाओं!!
कामगार
बहिनों और भाइयों! भारत में महिलाओं को कितनी बेखौफ आज़ादी और सुरक्षा हासिल है,
राजधानी
दिल्ली में पैरामेडिकल की छात्रा दामिनी के साथ हुये सामूहिक बलात्कार की दर्दनाक
घटना इसका प्रतीक उदाहरण है। कार्यस्थलों से लेकर घर के भीतर तक महिलायें
असुरक्षित हैं। यहां तक कि कोख में भी बच्चियां असुरक्षित हैं।
