17 November 2013

पछास के 8वें सम्मेलन में भागीदारी करें


              
साथी,
      आपको जानकर हर्ष होगा कि परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) 23-24 नवम्बर 2013 को बरेली(यूपी) में अपना 8वां सम्मेलन करने जा रहा है।
            आज अमेरिका के नेतत्व में साम्राज्यवादी ताकतें पूरी दुनिया की मेहनतकश जनता पर हमला बोले हुए हैं। 2007 में अमेरिका में आयी आर्थिक मंदी का फायदा साम्राज्यवादी, गरीब मुल्कों पर अपनी नीतियां थोपकर उठा रहे हैं। जिसका खामियाजा इन देशों की मेहनतकश जनता को मंहगाई, बेरोजगारी, सामाजिक संसाधनों में कटौती के रूप में चुकाना पड़ रहा है।