साथी,
आपको जानकर हर्ष होगा कि परिवर्तनकामी
छात्र संगठन (पछास) 23-24 नवम्बर 2013 को बरेली(यूपी) में अपना 8वां सम्मेलन करने जा रहा है।
आज अमेरिका के नेतत्व में
साम्राज्यवादी ताकतें पूरी दुनिया की मेहनतकश जनता पर हमला बोले हुए हैं। 2007 में अमेरिका में आयी आर्थिक मंदी का
फायदा साम्राज्यवादी, गरीब मुल्कों पर अपनी नीतियां थोपकर
उठा रहे हैं। जिसका खामियाजा इन देशों की मेहनतकश जनता को मंहगाई, बेरोजगारी, सामाजिक संसाधनों में कटौती के रूप में
चुकाना पड़ रहा है।
भारत में भी नई आर्थिक नीतियों व
मौजूदा मंदी की मार नौजवानों को बेरोजगारी के दलदल में धकेल रही है। पूरी शिक्षा
व्यवस्था को पूंजीपतियों की जरूरतों के मुताबिक ढाला जा रहा है। शिक्षा के निजीकरण
के जरिए सीधे ही शिक्षा धनी वर्ग के लिए आरक्षित की जा रही है तो दूसरी ओर FYUP जैसे प्रोग्रामों व अन्य माध्यमों से पाठयक्रमों में पूंजीपति वर्ग
की मौजूदा जरूरतों के मुताबिक बदलाव किए जा रहे है।
तबाह-बर्बाद मेहनतकश जनता-नौजवान
संगठित होकर व्यवस्था के खिलाफ ना खड़े हो जाए, इसके
लिए शासक वर्ग लगातार सांप्रदायिक-जातिवादी-पिछड़ी मूल्य-मान्यताओं को प्रश्रय दे
रहा है।
इन परिस्थितियों में पछास अपना 8वां सम्मेलन
1- साम्रज्यवाद के खिलाफ।
2- शिक्षा
के निजीकरण के खिलाफ।
3- बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ।
4- पिछड़ी मूल्य-मान्यताओं के खिलाफ।
आयोजित कर रहा है। आप सभी
छात्रों-नौजवानों-मेहनतकशों-बुद्धिजीवियों से अपील है कि सम्मेलन के खुले सत्र में
बढ़-चढ़कर भागीदारी कर पछास को अपना सहयोग व सर्मथन दें।
खुला
सत्रः 24 नवम्बर(रविवार) दोपहर 3 बजे से।
स्थानः आयशा पैलेश,नई बस्ती,जगतपुर नियर अथहर मस्जिद पुराना शहर बरेली(यूपी)
सम्पर्क
सूत्रः 08909668860
क्रान्तिकारी अभिवादन के
साथ
नितिन
अध्यक्ष
परिवर्तनकामी छात्र
संगठन

No comments:
Post a Comment