पूरा देश इस समय लोकसभा चुनाव के रंग में रंगा हुआ है। सारी पार्टियां और नेता दावा कर रहे हैं कि वे ही देश की तस्वीर बदल सकते हैं। ऐसे में छात्र-नौजवानों को विचार करना है कि क्या इन पार्टियों और नेताओं के दावों में कोई सच्चाई है? कुछ ज्वलंत सवाल बनते हैं, जिन पर हमें गंभीरता से सोचना होगा।
