कहा जाता है वह कौम इतिहास का निर्माण नहीं कर सकती जो अपने इतिहास को भूल जाती है। भारत के इतिहास के अनमोल हिस्से में ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ी गयी लड़ाई आती है। भारत की आजादी की लड़ाई के इतिहास में कई गौरवशाली पृष्ठ हैं। ऐसे ही पृष्ठ में शहीद उधमसिंह की जीवनगाथा है जिसे याद करने की आज सख्त जरूरत है।