नगीना कालोनीवासियों के साथ में खड़े हों!
रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने मिलकर 18 मई को लालकुआं (नैनीताल) उत्तराखंड की नगीना कालौनी को जमींदोज कर दिया। जहां रेलवे प्रशासन ने पूर्व में घोषित 200 मीटर से भी आगे बढ़कर 300 मीटर के आस-पास तक तोड़ दिया। इसमें लगभग 150 झोपड़ियां और कच्चे-पक्के मकान तोड़ दिए गए। घरों को तोड़ने की यह प्रक्रिया आज 19 मई को भी जारी रही। सैकड़ों घर आज भी जमींदोज किये गए।

.jpeg)