आखिर जिस बात की आशंका जताई जा रही थी वह घटित हो ही गई। हरियाणा के ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने एक संघर्षशील यूनियन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इस संघर्षशील तथा किसानों, छात्रों और सामाजिक मामलों में मुखर होकर भाग लेने वाली यूनियन का नाम बेलसोनिका यूनियन है। इस यूनियन का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए 23 सितंबर को अवकाश के दिन अपना कार्यालय खोला गया।


