21 June 2024

मोदी सरकार का नया कीर्तिमान NEET पेपर लीक के बाद अब UGC NET की परीक्षा रद्द!


लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ आवाज बुलंद करो।

मोदी सरकार और UGC की सबसे प्रिय एजेंसी "NTA" नित नए कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है। NEET एग्जाम में पेपर लीक और धांधलियों को सरकार अब तक झुठला ही रही थी कि इधर UCG NET की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

कहने को कहा जा सकता है कि ज्यादा कुछ नहीं बदला है। छात्रों को तबाह और बर्बाद करने में NTA ने बस एक कदम आगे और बढ़ाया है।

लेकिन सवाल ये है कि आखिर क्यों मोदी सरकार पिछले लंबे समय से NTA की गड़बड़ियों पर पर्दा डालकर एक के बाद एक, सारे एग्जाम NTA से ही करवाने पर तुली है?

आखिर क्यों मोदी सरकार तमाम राज्यों के विरोध के बावजूद सारी परीक्षाओं को केंद्रीय स्तर पर कराने के लिए जोर देती रही है?

NET का रद्द किया जाना देश की छात्र आबादी के लिए एक संदेश है कि अगर अब भी इन तमाम चीजों को देखते हुए इस NTA संचालित गोरखधंधे का विरोध नहीं किया गया तो बहुत देर हो जाएगी। छात्रों के जीवन के साथ ये नाजायज खिलवाड़ यूंही जारी रहेगा!

NEET से लेकर NET तक हम सब छात्रों की समस्या एक है और हमारे जीवन से खिलवाड़ करने वाला NTA और मोदी सरकार भी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है।


परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास)

No comments:

Post a Comment