भू-माफिया शासन-प्रशासन गठजोड़ मुर्दाबाद!
दिनांक 31 मार्च को उत्तराखण्ड के रामनगर कस्बे से 20 किमी दूर स्थित थारी गांव में ‘नागरिक’ पत्र के सम्पादक मुनीष कुमार व उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी पर ढिल्लन स्टोन क्रेशर के मालिक सोहन सिंह के गुण्ड़ों द्वारा हमला किया गया। ये दोनों ही लोग वीरपुर लच्छी गांव से लौट रहे थे। इन लोगों के मोबाइल व टेबलेट छीन लिये गये। हमले में प्रभात ध्यानी को सिर में गम्भीर चोटें लगीं हैं। उन्हें हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुनीष कुमार के सिर पर हेलमेट पहने होने की वजह से कम चोटें लगीं।
24 मार्च को वीरपुर लच्छी गांव में एक बालिका आशा की उपखनिज लेकर ढिल्लन स्टोन की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली से पत्थर उछलकर लगने से मौत हो गयी थी। वीरपुर लच्छी गांव में जिस सड़क से खनन लेकर डम्पर गुजरते हैं वह सड़क राजस्व के नक्शे में ही नहीं हैं। यह पहले एक रास्ता था जिस पर कृषि वाहन व हल्के वाहन ही चलते थे। सोहन सिंह ने गुण्डागर्दी कर इस रास्ते पर मलवा डालकर और ग्रामीणों के खेतों पर कब्जा कर सड़क बनायी और मौत के समान डम्पर वहां से गुजरते हैं। पिछले महीनों में कई मौतें इन डम्परों की वजह से हुई हैं तथा कई बड़ी दुर्घटनायें होती रहती हैं। जब आशा की मौत हुई तो ग्रामीणों का धैर्य जबाव दे गया। और उन्होंने रास्ते का फैसला न होने तक शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद शासन-प्रशासन ने लिखकर दिया कि 10 दिनों के अंदर सड़क, खेत, व गूल की पैमाइश की जायेगी। तथा यह रास्ता कृषि कार्याें व हल्के वाहनों के लिए है। दो दिन बाद तहसीलदार रामनगर, कानूनगो गांव में नपाई करने जा पहुंचे। गांव में खनन व्यवसायी भी सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे। जो तहसीलदार पर दबाव डालकर गलत पैमाइश करवाने की कोशिश कर रहे थे। जबकि खनन व्यवसायियों को वहां रहने का कोई मतलब नहीं था।
बाद में ग्रामीणों ने गलत पैमाइश का विरोध किया और तहसीलदार को लिखकर दिया कि पैमाइश किसी और अधिकारी से करायी जाये। आज दिनांक 31 मार्च को एस.डी.एम. रामनगर, कोतवाल, सीओ की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स के साथ ग्रामीणों के खेतों पर मलवा डालकर सोहन सिंह के डम्पर चलाने के लिए प्रशासन ने पूरा जोर लगाया। जब महिलाएं जेसीबी मशीन के आगे लेट गयीं तो उनकेा डराने के लिए सोहन सिंह के गुण्डों द्वारा उन पर डम्पर चढाये जाने का डर दिखाकर उन्हें हटाना चाहा लेकिन ग्रामीणों की एकता के आगे उनकी एक न चली। इससे खनन व्यवसायियों ने वीरपुर लच्छी से लौट रहे प्रभात ध्यानी व मुनीष कुमार पर कातिलाना हमला किया।
घटना की एफआईआर रिपोर्ट

सेवा में,
प्रभारी निरीक्षक
कोतवाली रामनगर
महोदय,
1 मई 2013 को ग्राम वीरपुर लच्छी में ढिल्लन स्टोन क्रेशर स्वामी सोहन सिंह S/O रतन सिंह इत्यादि ने बुक्सा जनजाति बहुल गांव में घुसकर फायरिंग, मारपीट व आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। मैं और प्रभात ध्यानी उक्त मुकदमों में ग्रामीणों की मदद कर रहे थे जबकि सोहन सिंह की तरफ से हमें लगातार धमकियां मिल रही थीं।
आज दिनांक 31-03-2015 को शाम लगभग 5 बजे हम दोनों मोटर साइकिल से वीरपुरलच्छी गांव से रामनगर की तरफ आ रहे थे तब ग्राम थारी में श्रीमती प्रीति कौर W/O वचन सिंह तथा 14-15 अन्य लोगों ने सुनियोजित तरीके से हमें जबरन रोक लिया। प्रीति कौर ने प्रभात ध्यानी का सैमसंग मोबाइल जेब से निकाल लिया तथा साथ खड़े दूसरे व्यक्ति ने मेरा टेबलेट पी.सी. सैमसंग छीन लिया।
उक्त सभी ने लाठी-डंडों से हम पर हमला किया तथा कहने लगे तुम बहुत बड़े नेता बनते हो। देखते हैं तुम कैसे वीरपुर लच्छी जाते हो, जिन्दा रहोगे तब ही तो आओगे, हमारी सरकार है तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते तथा वे सभी लाठी-डंडे से हमारे ऊपर गम्भीर प्रहार करने लगे, उन्होंने प्रभात ध्यानी को सड़क पर लिटाकर धारदार हथियारों से प्रहार किये जिसके कारण प्रभात ध्यानी को गम्भीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गये जिसके बाद वे लोग मौके से चले गये।
उन्होंने मेरे ऊपर भी लाठी-डंडों से प्रहार किये। हेलमेट पहने होने के कारण मेरा सर बच गया परन्तु शेष शरीर में अनेक गुम चोटें आई हैं।
उक्त हमलावरों में से मैं वचन सिंह S/O इन्द्र सिंह, रेवू सिंह S/O करनैल सिंह, शेर सिंह S/O प्रेम सिंह, वीरा सिंह S/O करनैल सिंह, सुखविन्दर सिंह S/O जोगिन्दर सिंह भी थे तथा शेष के नाम मैं नहीं जानता हूं सामने आने पर पहचान लूंगा। यह हमला सोहन सिंह ढिल्लन स्टोन क्रेशर के मालिकों द्वारा करवाया गया है।
अतः महोदय से निवेदन है कि सभी नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।
धन्यवाद

निवेदक
मुनीष कुमार
मुनीष कुमार
सम्पादक नागरिक समाचार पत्र
रामनगर (नैनीताल)
मो.न.- 9837474340
हस्तलिखित- मनमोहन अग्रवाल पुत्र स्व. रामरूप अग्रवाल रामनगर
तारीख 31-03-15
संलग्न- मेडिकल की प्रतियां
1. प्रभात ध्यानी
2. मुनीष कुमार

No comments:
Post a Comment