14 September 2018

10वें सम्मेलन में आपका स्वागत है


        परिवर्तनकामी छात्र संगठन अपना 10वां सम्मेलन 6-7 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन एक ऐसे दौर में हो रहा है जब केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ने शिक्षा पर चौतरफा हमला बोल रखा है। बहुत बड़ी आबादी तो पहले ही शिक्षा के दायरे से बाहर खड़ी थी। दशकों से जारी शिक्षा के निजीकरण ने गरीब वर्ग के लिए यह दरवाजे लगभग समाप्त कर दिए। मोदी सरकार द्वारा भी निजीकरण की नीति को ही बढ़ावा दिया गया। मोदी सरकार द्वारा शिक्षा पर बड़ा हमला हिन्दू फासीवादी विचारों द्वारा किया जा रहा है। कॉलेज-कैम्पस लगातार फासीवादी हमलों का भी शिकार हो रहे हैं। कॉलेज-कैम्पसों में सिकुड़ते जनवादी माहौल के खिलाफ छात्र शिक्षक संघर्षरत भी रहे हैं। 


        छात्रों के अलावा समाज के अन्य हिस्से भी खासे दमन-उत्पीड़न का शिकार हैं। मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी, महिला, आदि सभी दमनतंत्र के खिलाफ आन्दोलनरत रहे हैं। पिछले समय में खासतौर पर दलित-अल्पसंख्यक हिन्दू फासीवादी हमलों का शिकार रहे हैं। 

        ऐसे में समाज के वंचित, उत्पीड़ित हिस्सों की आवाज उठाने वाले और सिकुड़ते जनवाद के खिलाफ बोलने वाले बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता भी दमन का निशाना बने हैं। 

        लूट-शोषण पर आधारित इस पूंजीवादी व्यवस्था को छात्रों-नौजवानों, मजदूर-किसान, आदि की क्रांतिकारी एकता के दम पर ही चुनौती दी जा सकती है। परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) छात्रों, बुद्धिजीवियों, मजदूरों-मेहनतकशों एवं इंसाफपसंद लोगों का अपने 10वें सम्मेलन में तहेदिल से स्वागत करता है। हम उम्मीद करते हैं कि आप क्रांतिकारियों के समाजवादी व्यवस्था की स्थापना के हमारे लक्ष्य के साथ खड़े होंगे।
                                                       क्रांतिकारी अभिवादन के साथ

नोट - कृपया आने की सूचना पहले दे दें। सम्पर्क सूत्र - +918191034260 (कमलेश)

No comments:

Post a Comment