मानव विरोधी पूंजीवादी व्यवस्था की भेंट चढ़ते मासूम बच्चे
परिवर्तनकामी छात्र संगठन बिहार में दिमागी बुखार से मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। दुख की इस घड़ी में परिवर्तनकामी छात्र संगठन शोकाकुल परिजनों के साथ है।
बिहार के मुजफ्फरपुर व आस-पास के इलाकों में दिमागी बुखार "(चमकी बुखार)" से अब तक 138 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों की मौत का सिलसिला अभी जारी है।

