10 June 2021

कामरेड नगेंद्र को लाल सलाम! ✊✊✊

       बेहद दुःखद सूचना है कि इंकलाबी मज़दूर केंद्र (इमके) के उपाध्यक्ष कामरेड नगेंद्र का 47 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया है। आज दिनांक 10 जून को रात करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। साथी पिछले 2 साल से अधिक समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

साथी नगेन्द्र लम्बे समय तक परिवर्तनकामी छात्र संगठन से जुड़े रहे। साथी पछास के उपाध्यक्ष भी रहे। साथी ने लंबे समय तक 'परचम' पत्रिका के संपादन की जिम्मेदारी उठाई। मौजूदा समय में साथी 'नागरिक' समाचार पत्र के संपादन की जिम्मेदारी उठा रहे थे।
अपने छात्र जीवन से ही क्रांतिकारी आंदोलन में सक्रिय कामरेड नगेंद्र का पूरा जीवन अपनी अंतिम सांस तक क्रांति के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहा। परिवर्तनकामी छात्र संगठन उन्हें क्रांतिकारी लाल सलाम पेश करता है।

कल प्रात: 7 बजे से सुबह 9 बजे तक अंतिम दर्शन हेतु उनका पार्थिव शरीर शाहबाद डेरी, दिल्ली स्थित इंकलाबी मज़दूर केंद्र के केंद्रीय कार्यालय पर रखा जायेगा। हम असहनीय दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार को संबल प्रदान करते हुये क्रांतिकारी आंदोलन को तेज करने का संकल्प लेते हैं।

इंकलाब जिंदाबाद !
पुनः कामरेड नगेन्द्र को लाल सलाम!

क्रांतिकारी अभिवादन के साथ-
परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास)

No comments:

Post a Comment