नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार की घटना हुई थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने उस आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया और उसे 1 मई को कोर्ट में पेश कर दिया गया। घटना में कानून ने अपना काम किया, लेकिन आरोपी का धर्म देखकर साम्प्रदायिक ताकतों को उत्पात मचाने का अवसर मिल गया।
बीते दो दिनों से नैनीताल में संघ-भाजपा की विचार वाहिनी सांप्रदायिक ताकतों ने पूरे शहर में मस्जिदों के सामने उत्पात मचाना और शहर भर में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ माहौल बनाना शुरू कर दिया। ताजा स्थिति यह है कि पूरे शहर में तनाव है और कई स्कूल कॉलेज दिनभर बंद रहे हैं।
हम बतौर संगठन इन सांप्रदायिक ताकतों का पुरजोर विरोध करते हैं। हम जिला प्रशासन से ये मांग करते हैं कि नाबालिग बच्ची से बलात्कार के आरोपी से खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही शहर में तनाव पैदा करने वाले, नफरत फैलाने वाले सांप्रदायिक हिंदू फासीवादी संगठनों व लंपट तत्वों पर कड़ी कार्रवाई कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
क्रांतिकारी अभिवादन के साथकेन्द्रीय कार्यकारणीपरिवर्तनकामी छात्र संगठन

No comments:
Post a Comment