5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गये। तीन बड़े राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़) में जहाँ कांग्रेस बहुमत या गठबंधन से सरकार बनाने जा रही हैं। वही मिजोरम में कांग्रेस की हार हुई और तेलंगाना में टी.आर.एस. (तेलगांना राष्ट्र समिति) दुबारा सत्ता में आ गई।
मोदी-शाह-योगी की धुंआधार रैलियों के बावजूद मोदी-शाह की जोड़ी यहाँ जीत हासिल ना कर सकी। जैसा की हर बार ही होता है। जीत का शेहरा मोदी-शाह के सर बंधता हैं और हार का ठीकरा अन्य के। इस बार भी यही हुआ हार के बाद रमन सिंह, शिवराज सिंह आदि हार की जिम्मेदारी ले रहे हैं। भाजपा-संघ के नेता लगातार कह रहे है कि चुनावी परिणामों को मोदी के काम से जोड़कर ना देखा जाए। कुल मिलाकर इन विधान सभा चुनाव से भाजपा खेमे में खासी निराशा हैं। और 2019 के आम चुनावों के लिए उनकी चिंताए काफी बढ़ गयी हैं।
कांग्रेस पार्टी इस जीत को राहुल गाँधी के कुशल नेतृत्व के रूप में प्रचारित कर रही है। साथ ही मोदी के विरोध के रूप में भी दर्ज करवा रही है। कांग्रेस पार्टी चुनाव परिणाम को मोदी की विफल नीतियों का परिणाम साबित कर रही है।