महिला हिंसा की दो वीभत्स और क्रूर घटनायें पिछले दिनों घटी। एक घटना उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले कि थी तो दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के आगरा की। आगरा की छात्रा संजलि जहां 10वीं की छात्रा थी वहीं पौड़ी की छात्रा बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। दोनों ही घटनाओं में आरोपियों ने पीड़िता को जिन्दा जला दिया।जिन्दगी की जंग लड़ते हुए आगरा की छात्रा ने 20 दिसम्बर को तो पौड़ी की छात्रा ने 23 दिसम्बर को अंतिम सांस ली।
10वीं की छात्रा की हत्या के कारणों का, आरोपियों का पता नहीं है परन्तु संदेह के घेरे में आये उसके चचेरे भाई ने आत्महत्या कर ली। वहीं पौड़ी की घटना में वहशी लम्पट, छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था और छात्रा के द्वारा विरोध करने पर उसने छात्रा को जिन्दा जला दिया।




