2 November 2023

आईआईटी BHU में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठायें!


       वाराणसी में IIT BHU के हजारों छात्र कक्षाएं छोड़कर धरना दे रहे हैं। वजह है, बीती 1 नवंबर (बुधवार) की देर रात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) कैंपस में एक छात्रा का यौन उत्पीड़न। छात्रा IIT BHU में सेकेंड ईयर में अध्ययनरत है, परिसर में ही यौन उत्पीड़न हुआ। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मामले में दर्ज शिकायत के मुताबिक कुछ युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट की, जबरन उसके कपड़े उतरवाए और तस्वीरें खींचीं। इस मामले में IPC की 354, 506 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी व छात्रा की मेडिकल जांच नहीं की गई है। आईआईटी के निदेशक आंदोलित छात्रों से बात करने को तैयार नहीं हैं।

28 September 2023

बेलसोनिका यूनियन पर बोले गए हमले का पुरजोर विरोध करो!

 

       आखिर जिस बात की आशंका जताई जा रही थी वह घटित हो ही गई। हरियाणा के ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने एक संघर्षशील यूनियन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इस संघर्षशील तथा किसानों, छात्रों और सामाजिक मामलों में मुखर होकर भाग लेने वाली यूनियन का नाम बेलसोनिका यूनियन है। इस यूनियन का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए 23 सितंबर को अवकाश के दिन अपना कार्यालय खोला गया।

5 September 2023

बीएचयू में छात्रों व यूपी में राजनैतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दमन का पुरजोर विरोध करें!



       NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) मंगलवार की सुबह से भगतसिंह स्टूडेंट्स मोर्चा (BSM), BHU के कार्यालय पर छापा मार रही है। मीडिया से मिली खबरों के अनुसार कार्यालय में मौजूद BSM की अध्यक्ष आकांक्षा आज़ाद और सहसचिव सिद्धि को डिटेन कर के रखा हुआ है। उनके फोन भी एनआईए ने जब्त कर लिया है, और किसी को भी अंदर नहीं आने दे रहे हैं। उन्होंने BSM कार्यालय को पुलिस की छावनी में बदल दिया है। जब संगठन के साथी कार्यालय पहुंचे तो एनआईए व पुलिस उनके फोन छीनकर उनके साथ गुंडागर्दी और मारपीट कर की।

28 June 2023

जो अंग्रेज न कर सके वो योगी सरकार ने कर दिखाया।



'अशफ़ाक-बिस्मिल' को अलग करने की साजिशों का विरोध करो!

       योगी सरकार ने यूपी बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करते हुए 50 महापुरुषों के बारे में पढ़ाए जाने का फैसला किया है। इन महापुरुषों में संघ और भाजपा के प्यारे लोगों को भी शामिल कर लिया गया है। असल में महापुरुषों के जरिए अपने छद्म नायकों को इसमें शामिल करना ही योगी सरकार का मूल उद्देश्य है।

19 May 2023

नगीना कालोनी को रेलवे, शासन-प्रशासन द्वारा उजाड़े जाने का विरोध करो!



नगीना कालोनीवासियों के साथ में खड़े हों!

       रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने मिलकर 18 मई को लालकुआं (नैनीताल) उत्तराखंड की नगीना कालौनी को जमींदोज कर दिया। जहां रेलवे प्रशासन ने पूर्व में घोषित 200 मीटर से भी आगे बढ़कर 300 मीटर के आस-पास तक तोड़ दिया। इसमें लगभग 150 झोपड़ियां और कच्चे-पक्के मकान तोड़ दिए गए। घरों को तोड़ने की यह प्रक्रिया आज 19 मई को भी जारी रही। सैकड़ों घर आज भी जमींदोज किये गए।

11 May 2023

ब्रज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करो!


भाजपा सरकार यौन शोषण के आरोपी को बचाना बंद करो!

       'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ' का नारा देने वालों से आज देश की बेटियां न्याय की गुहार लगा रही हैं। लेकिन इस पर प्रधानमंत्री और अन्य तमाम नेताओं की चुप्पी यही साबित कर रही है कि इस देश में अब न्याय गुहार लगा के नहीं बल्कि लड़ के ही लिए जा सकता है।

27 March 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों को परीक्षा देने से रोके जाने के फैसले का विरोध करो!



       दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार के दमन का शिकार हुए हैं। इस बार 2 छात्रों को 1 वर्ष तक किसी भी परीक्षा में शामिल न करने की सजा दी गई है और कई अन्य छात्रों को 'हल्की सजाएं' विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन छात्रों को यह सजा बीबीसी की गुजरात दंगों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने के 'अपराध' में सुनाई है।

22 March 2023

‘‘हवा में रहेगी मेरे ख्याल की बिजली’’


23 मार्च भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत अमर रहे।

              क्रांतिकारी कभी मरते नहीं हैं। वे बार-बार पीड़ित मेहनतकश जनता के दिलों में, संघर्षों में जिंदा हो जाते हैं। ऐसे ही क्रांतिकारियों में हैं- शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उन्हीं के साथ शहीद हुए उनके साथी सुखदेव और राजगुरू। बल्कि कहा जाए तो उस समय की क्रांतिकारी धारा के चन्द्रशेखर आजाद, गणेश शंकर विद्यार्थी सहित तमाम क्रांतिकारी अजर-अमर हैं। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को क्रूर ब्रिटिश साम्राज्यवादियों ने शहीद कर दिया। 27 फरवरी 1931 को चन्द्रशेखर आजाद अल्फ्रेड पार्क, इलाहाबाद में लड़ते हुए शहीद हो गये। वहीं 25 मार्च 1931 को गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में साम्प्रदायिक दंगों को रोकते हुए दंगाइयों द्वारा शहीद कर दिये गये। ब्रिटिश साम्राज्यवादी और सांप्रदायिक संगठन-लोग क्रांतिकारियों से बराबर घृणा करते थे। यही बात आजाद भारत की सरकारों और फासीवादियों-कट्टरपंथियों पर भी लागू होती है। वहीं दूसरी तरफ मेहनतकश जनता क्रांतिकारियों को बार-बार याद करते हुए गौरवान्वित महसूस करती है।

24 February 2023

आइये! देहरादून में बेरोजगार छात्र-नौजवानों पर लाठीचार्ज और भर्ती घोटालों के विरोध में आवाज उठायें


1. आंदोलनरत बेरोजगार नौजवानों को तत्काल रिहा करो, फर्जी मुकदमे वापस लो।
2. बेरोजगार नौजवानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करो।
3. भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कराओ।
4. जांच में भ्रष्ट पाये गये अफसरों-कर्मचारियों को बर्खास्त करो।
5. उत्तराखण्ड में विभिन्न विभागों में खाली पड़े 56,944 पदों को तत्काल भरो।
6. सबको योग्यतानुसार रोजगार दो, रोजगार नहीं देने तक प्रतिमाह न्यूनतम 10,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दो।

9 February 2023

देहरादून में भर्ती घोटालों के विरोध में प्रदर्शनरत छात्र-नौजवानों पर लाठीचार्ज की परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) घोर निंदा करता है!


          उत्तराखंड में आए दिन भर्ती घोटाले खुलते ही जा रहे हैं। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच, नकल विरोधी कानून बनाने, पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर देहरादून के गांधी पार्क में प्रदर्शन (सत्याग्रह) कर रहे नौजवानों के ऊपर 8 फरवरी की आधी रात में उत्तराखंड पुलिस ने लाठीचार्ज किया। नौजवानों ने बताया कि पुलिसकर्मी बिना नेम प्लेट के नौजवानों के ऊपर टूट पड़े। छात्राओं का भी पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा दमन किया।