8 October 2018
28 September 2018
28 सितम्बर भगत सिंह के 111वें जन्म दिवस के अवसर पर
भगत सिंह को याद करो! फासीवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष तेज करो!!
साथियो, इस 28 सितम्बर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 111वां जन्म दिवस है। भगत सिंह और उनके साथियों ने देशी-विदेशी शासकों से आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। भगत सिंह का सपना भूख-गरीबी-शोषण मुक्त समाजवादी भारत का सपना था। जिससे देशी-विदेशी दोनों ही शासक खौफ खाते थे। इसलिए अंग्रेजों ने उनके शरीर को फांसी पर लटकाया तो मरने के बाद आजाद भारत के शासकों ने उनके सपनों-विचारों की हत्या की। परंतु आज भी भूख-गरीबी-शोषण की मार सहता हुआ भारत हम नौजवानों से उन सपनों को पूरा करने की मांग कर रहा है।
14 September 2018
10वें सम्मेलन में आपका स्वागत है
परिवर्तनकामी छात्र संगठन अपना 10वां सम्मेलन 6-7 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन एक ऐसे दौर में हो रहा है जब केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ने शिक्षा पर चौतरफा हमला बोल रखा है। बहुत बड़ी आबादी तो पहले ही शिक्षा के दायरे से बाहर खड़ी थी। दशकों से जारी शिक्षा के निजीकरण ने गरीब वर्ग के लिए यह दरवाजे लगभग समाप्त कर दिए। मोदी सरकार द्वारा भी निजीकरण की नीति को ही बढ़ावा दिया गया। मोदी सरकार द्वारा शिक्षा पर बड़ा हमला हिन्दू फासीवादी विचारों द्वारा किया जा रहा है। कॉलेज-कैम्पस लगातार फासीवादी हमलों का भी शिकार हो रहे हैं। कॉलेज-कैम्पसों में सिकुड़ते जनवादी माहौल के खिलाफ छात्र शिक्षक संघर्षरत भी रहे हैं।
19 May 2018
अलीगढ़ मुस्मिल यूनिवर्सिटी (ए.एम.यू.) एक बार फिर हिन्दू फासीवादियों के निशाने पर
ए.एम.यू. में 2 मई उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये थे, इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी आर.एस.एस., ए.बी.वी.पी. के लम्पटों ने हथियारों के साथ हमला किया जिसमें कई छात्र घायल हो गए और हामिद अंसारी को कार्यक्रम रद्द कर वहां से जाना पड़ा। एक आतंक का माहौल वहां बना दिया गया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही और लाठियां मारी भी तो उन छात्रों को जो इन भगवाधारी लम्पटों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस साफ तौर पर भगवा सरकार के लम्पटों की सेवा में लगी थी।
28 April 2018
कठुआ, उन्नाव गैंगरेप और झलकती संघी महिला विरोधी मानसिकता
पिछले दिनों उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर, उसके भाई व अन्य पर सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया। मामला पिछले साल जून,2017 का था। जो तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। तब मामले ने और जोर पकड़ा जब पीड़िता के पिता को ही पुलिस ने उल्टा गिरफ्तार कर लिया तथा पुलिस कस्टडी में ही उसके पिता की हत्या कर दी गयी।
इसी दौरान जम्मू के कठुआ जिले में भी नाबालिग 8 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया। यहां बलात्कारियों के समर्थन में संघियों ने प्रदर्शन तक आयोजित कर दिये। शुरु से ही संघियों ने इस मामले को हिन्दू-मुस्लिम रंग देने की कोशिश की।
28 September 2017
23 September 2017
Invitation For Seminar
Seminar 28th September
“The Rising Fascist Attacks on Colleges-Campuses and Our Challenges."
Friends, the coming 28th of September is the birth anniversary of Shahid Bhagat Singh. Bhagat Singh is one of the revolutionaries who struggled lifelong against British imperialism, and happily gave his life for India’s freedom. Involved in India’s freedom struggle, he also endlessly fought against communal forces within the country. After so many years of his martyrdom, his thoughts and his struggle have become even more pertinent for us today.
13 August 2017
मासूमों की हत्यारी व्यवस्था का नाश हो!
गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में 34 बच्चों की मौत
गोरखपुर के बाबा रामदास मेडिकल कालेज (बीआरडी अस्पताल) में 34 बच्चों समेत 63 लोगों की मौत ने एक बार फिर व्यवस्था और सरकार के अमानवीय चरित्र को उजागर कर दिया। 34 मासूम व अन्य की मौत की इस घटना ने एक बार और स्पष्ट कर दिया कि व्यवस्था व सरकार की नजरों में आम गरीब मेहनतकशों की क्या कीमत है?
30 July 2017
30 May 2017
सहारनपुर दलितों पर हिंसा: मनुवादी भाजपा सरकार और घृणित पूंजीवादी व्यवस्था
उत्तर प्रदेश में जब योगी अपने दो माह के कार्यकाल का गुणगान करते नहीं थक रहे हैं तब प्रदेश के सहारनपुर में दलितों पर हमले हो रहे हैं। सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में 5 मई को ठाकुरों ने दलितों के 60 से ज्यादा घरों में आग लगा दी। जिसमें घर पूरी तरह जल गये। लेकिन जान का कोई नुकसान नहीं हुुआ। इसके बावजूद तनाव बना रहा और कई हिंसक झड़पे जारी रही। इसके बाद 23 मई को सहारनपुर आयी बसपा नेता मायावती की रैली से लौट रहे दलितों की कार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसमें एक दलित युवक की मौत हो गयी।
Subscribe to:
Posts (Atom)


